कारखानों की जानकारी

WRC की टेक्सटाईल क्षेत्र में पारदर्शिता को बढ़ावा देने की की मुहिम के तहत हम दुनिया भर के उन सभी गारमेंट फैक्ट्रीयों की सूची जारी करते हैं जो कालेजों और विश्वविद्यालयों के नाम और निशान के साथ कपड़े बनाते हैं। इस सूची में फैक्ट्री का नाम, उसका पता, वे क्या बनाते हैं के साथ-साथ अन्य कई जानकारियाँ होती हैं। आप इस लिंक के माध्यम से सूची देख सकते हैं।

इस सूची में खोज कर सकने के लिए कुछ अंग्रेजी शब्दों का ज्ञान होना आवश्यक है।

  • किसी विश्वविद्यालय विशेष के लिए कपड़े बनाने वाली फैक्ट्रीयों के नाम पता करने के लिए सूची में “SCHOOL” विकल्प चुनें
  • किसी ब्रांड (कंपनी) विशेष के लिए कपड़े बनाने वाली फैक्ट्रीयों के नाम पता करने के लिए सूची में “LICENSEE” विकल्प चुनें
  • किसी राष्ट्र विशेष के लिए कपड़े बनाने वाली फैक्ट्रीयों के नाम पता करने के लिए सूची में “COUNTRY” विकल्प चुनें
  • किसी फैक्ट्री विशेष का पता करने के लिए उस डब्बे में फैक्ट्री का नाम लिखें जहाँ “FACTORY” लिखा है
  • आप इन सभी कारकों को मिला कर अपना मनमाना खोज भी कर सकते हैं

यह जानकारी डाल चूकने के बाद आप इस प्रकार परिणाम जांच सकते हैं:

  • सिर्फ उन फैक्ट्रीयों की सूची देखने के लिए जो किसी विश्वविद्यालय विशेष के लिए कपड़े बनाते हैं GROUP BY पर क्लिक कर SCHOOL का चयन करें
  • सिर्फ उन फैक्ट्रीयों की सूची देखने के लिए जो किसी राष्ट्र विशेष के लिए कपड़े बनाते हैं GROUP BY पर क्लिक कर COUNTRY का चयन करें
  • सिर्फ उन फैक्ट्रीयों की सूची देखने के लिए जो किसी ब्रांड (कंपनी) विशेष के लिए कपड़े बनाते हैं GROUP BY पर क्लिक कर LICENSEE का चयन करें
  • फैक्ट्रीयों की सूची देखने के लिए GROUP BY पर क्लिक कर FACTORY का चयन करें (यह विकल्प पूर्व निर्धारित है)